Sunday, August 28, 2011

इक अंदाज़

प्यार करने वालों का अपना इक अंदाज़ होता है 
जिधर भी होता है इक बे-वफ़ा साथ होता है |
जज्बातों  से खेलना उनकी आदत ही सही मगर
प्यार करने वालों का बस वफ़ा ही साज़ होता है |



Friday, August 26, 2011

_____________दो दो लोकतंत्र



उठो साथियो आज हमें इक नया इतिहास बनाना है
अन्ना के इस लोकपाल को संविधान में लाना है |
लुट रहा है देश हमारा पहरेदार इसे लूट रहे
इक-इक करके इन चोरों को इनका मुकाम दिखाना है |

प्रजातंत्र की आड़ में जो तानाशाही हैं कर रहे
इनके चंगुल से हमने अब हिन्दुस्तान छुड़ाना है |
पर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सब राजनैतिक दलों का निशाना है
लोकतंत्र के माध्यम से ही लोकतंत्र कब्ज़ाना है |

दो दो लोकतंत्र देश में आमने सामने लड़ रहे
पहचानों जन-लोकपाल संग, जो धीरे-धीरे बड रहे |
सत्ता मर्यादा खो रही है विपक्ष भी इसको ढो रही है
अन्ना के इस लोकपाल के राह में कांटे बो रही है |

उठो सवेरा हो गया है सरकारी मत सो गया है
इक-इक दिल में  नया बीज अब देश भक्ति का बो गया है
गर अन्ना जी का लोकपाल बिल संसद में चलवाना है
  इक इक नागरिक ये प्रण ले ले सत्याग्रह निभाना है |

____________हर्ष महाजन

Wednesday, August 24, 2011

Aise saksh khel rahe desh meiN

Aise saksh khel rahe desh meiN
Manmaani thhel rahe desh meiN
Bhagat sukhdev ya ho sawarkar
Insult unki sab jhel rahe desh meiN>>

nahiN maane Nge ye Bhrashtchaari
Jba tak na saheNge ye mara-maari
Ye shabdoN ki baasha tol rahe haiN
Apni hasti khol rahe haiN

Utho saathhiyoN bhrashtachaari hata do
Jala do mashaaleiN atyachaari mita do
Bigul baja do Doulat baha do
Pet per apne Tala laga do......

Anna ki bhookh se bhookh mila do
Anna ki bhookh se bhokh mila do

_____harash Mahajan

ये संविधान हमारा है क्यूँ संसद ने नकारा है


संसद की बुनियाद आज इस तरह हिलने लगीं
जिस तरह गिरगिट यहाँ अपना रंग बदलने लगीं |

दिख रहा है वो धुंआ अब तक कहीं उठा नहीं
नहीं दिखेगी आग वो जिस तरह जलने लगी |

हर गली हर मोड पर हर सड़क हर गाँव में
धधक उठी मशालें वो जो खुद-ब-खुद चलने लगीं |

ये संविधान हमारा है क्यूँ संसद ने नकारा है
अन्ना के आन्दोलन में सरकार क्यूँ भिड़ने लगी |

इतना भ्रष्टाचार हुआ है संसद का अकार हुआ है
लोकपाल के नाम पर संसद क्यूँ डरने लगी |

हर्ष महाजन

भ्रष्टाचार



भ्रष्टाचार को खींच कर धरती पे टिका दो साथियो
भ्रष्टाचारी जो मिले मिटटी में मिला दो साथियो |
पग-पग भर दो मैदानों में जहां कोई कण खाली हो  
अपने जोशीले नारों से संसद हिला दो साथियो |

अभी तो खेल रहे शब्दों से इतना न मजबूर करो
निकल पड़ें न तलवारें इनको बतला दो साथियों |
काँप उठेंगी हवाएं तक जब अन्ना करवट बदलेंगे
तब याद करेंगे आज़ादी इनको दिखला दो साथियो |

जन-लोकपाल बिल आज भी पत्थरों में पल रहा
क्या खून पानी हो गया इनको बतला दो साथियो |
चौसठ साल की पारी खेल भारत फिर गुलाम हुआ
आज़ादी किस तरह मिली थी इनको बतला दो साथियो |

खींच लो अपने घरों से इक-इक को मैदानों में
दिखला दो तुम ताकत सबकी अपनी मिला के साथियो
भारत, भारत रहा नहीं अब, बंधे-मातरम कहाँ गया
भारत माता के नारों से इनको हिला दो साथियो |

    जय हिंद ------ जय भारत


हर्ष महाजन

Monday, August 22, 2011

सिंहासन अब हिल उठे हैं अन्ना तेरी बारी है



सिंहासन अब हिल उठे हैं अन्ना तेरी बारी है
भ्रष्टाचारी सिस्टम पर बस लोकपाल अब तारी है |
भूल गए आज़ादी जो कीमत नहीं पहचानी थी
भारत के जन-जन में काबिज अब भी वही जवानी थी |

सातवीं शब् अब आ गयी है पेट अन्ना का खाली है
मोनी बाबा के मुहँ पर अब भी लगी इक ताली है |
आज सिस्टम की खातिर हमने ऐसी संसद पाली है
जिनके पेट भरे हैं लेकिन ऊपर सब कुछ खाली है |

सांसद टीवी देख रहे हैं जन-जन सडकें घेर रहे हैं
नकली वादे भेज-भेज कर आम जनता को छेड़ रहे हैं |
जनता की सहनशीलता को, कब तक ये ललकारेंगे
कल तक कलम चलाई जिसने फिर तलवार निकालेगें |

कण-कण में अवसाद हुआ है घर घर में अब शोर मचा है
जब जब सत्याग्रह हुआ है तब-तब इक इतिहास रचा है
भुझ जाएगा दीप भ्रष्टों का गर लोकपाल से खेलेंगे
गर अवसर खो दिया संसद ने इक नया इतिहास वो झेलेंगे |

हर्ष महाजन

Sunday, August 21, 2011

संभल न पाए राज तो ये राज बदल डालो

संभल न पाए राज तो ये राज बदल डालो
 ये संसद हुई बे-आवाज तो सर-ताज बदल डालो |

न-दे जो पुख्ता लोकपाल उस सरकार का क्या करना

अन्ना की बन आवाज ये आवाज़ बदल डालो |

लाखों दिलों की धड़कन को  मुस्कान न दे पाए

बे-सुर हुए जब साज़ तो, वो साज़ बदल डालो |

दुश्मन अब मैदान में जो खेल खेल रहा है

अन्ना तुम भी खेलो वही, अंदाज़ बदल डालो |

अन्ना तेरे जोश संग "हर्ष" की ये आवाज़ है

गर चाहते हो मंजिल यहाँ, परवाज़ बदल डालो |

हर्ष महाजन


Sambhal na paaye raaj to ye raaj badal daalo
Ye sansad hui be-awaaz, to sar-taaj badal daalo.


Na-de jo pukhta lokpal  us sarkaar ka kya karna
Anna ki ban awaaz , ye awaaz badal daalo



laakhoN diloN ki dadhkan ko muskaan ne de paaye
be-sur hue jab saaz to, wo saaz badal daalo




Dushman ab maidaan meiN,  jo khel khel raha hai
Anna tum bhi khelo wahi, Andaaz badal daalo

Anna tere josh meiN,"harash" ki ye awaaz hai

Gar chahte ho manzil YahaaN, parwaaz badal daalo

Harash Mahajan


युग-युग से पीड़ित देश को यारो "हर्ष " का ये नारा है

युग-युग से पीड़ित देश को यारो "हर्ष " का ये नारा है
"चलो दिल्ली चलो दिल्ली" हमें अन्ना ने पुकारा है |

हिंदू मुस्लिम सीख ईसाई सभी है इसमें झूझ रहे
गुमराह हो गयी निति व्यवस्था घोटालों में डूब रहे
निर्बल जनता पर भ्रष्टाचारी निरंकुश अत्याचार करें
रिश्वत बिन कोई काम नहीं न दो तो व्यभिचार करें |
जाग उठो ऐ भारतवासियों,संविधान ही इक सहारा है
"चलो दिल्ली चलो दिल्ली" हमें अन्ना ने पुकारा है |


युग-युग से पीड़ित देश को यारो "हर्ष " का ये नारा है
"चलो दिल्ली चलो दिल्ली" हमें अन्ना ने पुकारा है |

सूझ-भूझ और छल कपट ने संसद को अब यूँ घेरा है
लालू, अमर सिंह सरीके जैसे समिति का अब भेडा है
सारा हिन्दुस्तान देख रहा, सरकार ने अब क्या ठानी है
न समझो निर्बल जनता को अभी जोश इसमें तूफानी है
जाग उठो हो गया सवेरा भ्रष्टाचार नहीं गंवारा है
"चलो दिल्ली चलो दिल्ली" हमें अन्ना ने पुकारा है |

युग-युग से पीड़ित देश को यारो "हर्ष " का ये नारा है
"चलो दिल्ली चलो दिल्ली" हमें अन्ना ने पुकारा है |

भूली नहीं आजादी हमको सुभाष बोस बलिदानी था
सुखदेव भगत और राजगुरु की याद हमें कुर्बानी का
उनकी दी आजादी हमने संविधान से ही चलाना है
अन्ना के जन-लोकपाल को इसलिए तो लाना है |
जाग उठो और पकड़ो मशालें हिन्दुस्तान हमारा है |
"चलो दिल्ली चलो दिल्ली" हमें अन्ना ने पुकारा है |


युग-युग से पीड़ित देश को यारो "हर्ष " का ये नारा है
"चलो दिल्ली चलो दिल्ली" हमें अन्ना ने पुकारा है |

_____Chalo Delhi-chalo Delhi


Sansad dekh bhokhla gayi ab Anna ki Paari ko
Jab har Dhara Jan-Lokpal ki charhi hai ab ataari ko
Aisi gali bazar nahiN ab koi jahaN  avsad nahiN
Saansad hi sab kha rahe par janta ki parwaah nahiN

Nafrat ke ye sholey ab phir se kyuN yahaaN dhadhak rahe
Ye bhrashta-chaari dekh Anna ko aise kyuN ab bhadak rahe
Shakti jo ab hui  kunthhit thi jwala ban ab jaag uthhi
janta ab yuN  sar-hud laaNg delhi ko ab bhaag uthhi.

Jan-tantra hamara ban raha dhantantra aise haathoN ka
Bin Shiksha hi saansad yahaaN ab bhatore paisa laakhoN ka
Uttho sabhi  bujha do ab to lakdi apne chulhe ki
De do kuch din Anna ko ho jaayeaahuti bhooleh ki.

nirmaan Rashtra ka  phir se hamko dridta se karna hoga
Anna, bhim sabko sabko yahaaN par karmath.ta se ban.na hoga
In raajnitigyoN ko chun-chun ker hame badlna hoga
SaNvidhaan ke ujjwal panno per sakhti se chalna hoga.

BadliyaaN phir se Ghirne lagieN hai dekho ab akaash meiN
SaajisheiN bun rahe bhrashtachaari baithhe haiN is taak maiN
IsmeiN bhi haiN jhaank rahe ki mil jaaye raah ghotaale ki
BikeNge log kisht banegi swiss bank ke masaale ki.

Shoshan ki is chakki ko bas hamko hi badalna hoga
Majbooti se dattkar hamko jan-Lokpaal par chalna  hoga
Vishamta ke iss zeher ko hum jan-taakat se hata deNge
Niklo sab apne ghar se bhrashtachahriyoN se nipatna hoga.

Waqt ki pukaar hai Chalo Delhi Chalo Delhi
_______________________________

_______चलो दिल्ली ,चलो दिल्ली

संसद देख भोखला गयी अब अन्ना की पारी को
जब हर धारा जन-लोकपाल की चडी है अब अटारी को |
ऐसी गली बाजार नहीं अब  कोई जहां अवसाद नहीं
सांसद ही सब खा रहे पर  जनता की कोई परवाह नहीं |

नफरत के ये शोले अब, फिर से क्यूँ यहाँ  धधक रहे
ये भ्रष्टाचारी देख अन्ना को  ऐसे क्यूँ अब भड़क रहे
शक्ति जो अब हुई कुंठित थी ज्वाला बन अब जाग उठी
जनता अब यूँ सर-हद लांग दिल्ली को अब भाग उठी |

जन-तंत्र हमारा बन रहा है धनतंत्र ऐसे हाथों का
बिन शिक्षा ही  सांसद  यहाँ अब भटोरे पैसा लाखों का
उठो सभी भुझा दो अब तो लकड़ी अपने चूल्हे की
दे दो कुछ दिन अन्ना को हो जाए आहुति भूलेह की|

निर्माण राष्ट्र का फिर से हमको दृढ़ता से करना होगा
अन्ना, भीम सबको यहाँ पर कर्मठता से बनना  होगा
इन राजनीतिज्ञों को चुन-चुन कर हमें बदलना होगा
संविधान के उजवल पन्नों पर सख्ती से चलना होगा

बदलियाँ फिर से घिरने लगीं हैं देखो अब आकाश में
साजिशें बुन रहे भ्रष्टाचारी बैठे हैं अब इस ताक में
इसमें भी अब झाँक रहे, की मिल जाए राह घोटाले की
बिकेगे लोग किश्त बनेगी स्विस बैंक के मसाले की |

शोषण की इस चक्की को बस हमको ही बदलना होगा
मजबूती से डटकर हमको जन-लोकपाल पर चलना होगा
विषमता के इस ज़हर को अब हम जन-ताकत से हटा देंगे
निकलो अब सब अपने घर से भ्रष्टाचारिओं   को मिटा देंगे|

वक्त की पुकार ---चलो दिल्ली चलो दिल्ली

Friday, August 19, 2011

ज़ुल्म की आंधी

__________नज़्म

अब न रहेगी देश में यारो ज़ुल्म की आंधी
अमन का पुजारी आ गया अब बन के गांधी |

देश भक्तों  की कुर्बानी इस देश को न भायी
आज़ादी इन्हें सौंप गए पर संभल न पायी |

"कपिल" नाम को बदल रहीं हैं माएं सारी
कहाँ जाएँ वो सोच रहीं अब शर्म की मारी |

जिस तरफ की नज़र संसद में है चंगेजी
कया समझेंगे अन्ना के बिल की अंग्रेजी |

_______हर्ष महाजन

जल उठेगा देश



Anna apne desh maiN bas eko hi avtaar
Sarkari khazanoN ko khud loot rahi sarkar
khud loot rahi sarkar, par jan-jan jaag uthha hai
ley lokpaal bil haath maiN ab ik swaal uthha hai
Gar ek bhi muddha katega, na bachega koi nikamma
Jal uthhega desh sabra tere saNg-saNg anna
_________________________

अन्ना अपने देश मैं एको ही अवतार
सरकारी खजानों को खुद लूट रही सरकार
खुद लूट रही सरकार, पर जन-जन जाग उठा है
ले लोकपाल बिल हाथ में अब इक सवाल उठा है
गर एक भी मुद्दा कट गया, न बचेगा कोई निकम्मा
जल उठेगा देश सबरा, तेरे संग-संग अन्ना !

हर्ष महाजन

Thursday, August 18, 2011

Six liner "khaatoN ka hisaab"

Dosto kaafi arse baad mere "six liners" ki series phir se shuru hui hai umeed hai aap ko pasand aayegi our aage ki tarah aapka bharpoor sath milega ....

Anna ne bharat desh meiN uthha li re kamaan
GaddharoN ki mehfil meiN ab mach gaya re tufaan
Mach gaya re tufaan,chal pada parliament session
Neta ab ghabraye padi khaatoN ki tesnsion
kahe "Harash" Kavi-Rai khulega swiss bank ka panna
Khud hi Kholo  hisaab nahi to aa jaayega anna.

Harash Mahajan@

Wednesday, August 17, 2011

मौत भी काँप उठेगी

इस जिंदगी की दौड़ में अब मैं और तू
शायद खुदा भी अनजान है मैं यहाँ पैर हूँ
देह्शात्त्ज़दा हो चुके हैं हालात-ए-गम अब "हर्ष"
मौत भी काँप उठेगी और कांप उठेगी
रूह |

लोकपाल बिल

अन्ना ने सारा देश अपने नाम कर लिया
सत्ता का ये गलियारा बे-दाम कर दिया |

वफाओं पे उसकी हुआ इस दर्जा यकीन
हर शख्स ने रूह तक को नीलाम कर दिया |

वतन बेचकर जिन्होंने कमायी इज्जत-ओ-दौलत
उन् गद्दारों को इस शख्स ने बदनाम कर दिया|

है मुस्तकबिल के पार्लिअमेंट में ये लोकपाल बिल
इस शख्स ने पल-भर में अब अंजाम कर दिया |

हो चुके मशहूर अब कर-कर वादाखिलाफी
नेताओं ने अपने आप को बे-ईमान कर लिया |

देख-कर हमको तो अब अहसास हो चला
अन्ना ने सही वक्त पर इंतजाम कर लिया |

ये "हर्ष" यार यारों का हरसफर में उसके साथ है
हर ख्वाईश का अपनी कतल-ए-आम कर लिया |

मुस्तकबिल = पक्का

हर्ष महाजन

अनचाही जिंदगी

अनचाही जिंदगी यूँ ही जी रहा हूँ मैं
तेरे बिन लहू के घूँट पी रहा हूँ मैं
न जी सकूंगा अब इतनी लंबी पारी
दुःख की चादर यूँ ही सी रहा हूँ मैं |

Anna

Naam ko yuN gumnaam na keejiyega
Isey anna ki tarah desh ke naam keejiyega
Zindagi toh yuN bhi guzarti chali jaayegi
isey Pehchaan lo toh salaam keejiyega

Tuesday, August 16, 2011

ज़ख्म

दिल के ज़ख्म लिए घूमता हूँ गली गली
अब लगता नहीं है -- इक इंसान हूँ मैं |

Saturday, August 13, 2011

Raat



Meri har yaad teri palkoN meiN dikhaayii deti hai
Kya tujhe bhi yaad dilaooN wo mulaaqaat ki raat.

मेरी मैय्यत


KyuN meri mayyat pe Deeya jalane aate ho
Dil ke Zakhm ab kyuN sehlaane aate ho
NahiN bhool sakta tere diye zakhoN ka wo sailaab
Ab kyuN meri soyi rooh ko tadpaane aate ho
__________________________
क्यूँ मेरी मैय्यत पे दीया जलाने आते हो
दिल के ज़ख्म अब क्यूँ सहलाने आते हो ?
नहीं भूल सकता तेरे दिए ज़ख्मों का वो सैलाब
अब क्यूँ मेरी सोयी रूह को तद्पाने आते हो |
__________हर्ष महाजन@

Thursday, August 11, 2011

LakeereiN



Mujhe apne hathoN ki lakeeroN maiN reh lene do
Iltaza hai Ashq Kuchh baaki haiN beh lene do
Thak chuka hooN YuN hi teri raah takte-takte
Apne sard hotoN se ab mujhe kuch keh lene do.
______________

मुझे अपने हाथों की लकीरों मैं रह लेने दो
इल्तजा है अश्क कुछ बाकी हैं बह लेने दो
थक चुका हूँ यूँ ही तेरी राह तकते-तकते
अपने सर्द होटों से अब मुझे कुछ कह लेने दो |

हर्ष महाजन @

Wednesday, August 10, 2011

हम जब-जब बर्बादी-ए-दिल सुनाते रहे

_________नज़्म

हम जब-जब बर्बादी-ए-दिल सुनाते रहे
जश्न वो यूँ ही मनाते रहे |

खुशी से न मर जाएँ यही कहा उसने
फिर बे-वफाई का किस्सा फख्र से सुनाते रहे

आंसुओं से नवाज़ा उसने मुझको इस तरह
हम तब से चश्म अपने सहलाते रहे|

बातों में उसकी सियाही का ज़िक्र था
रफ्ता-रफ्ता मेरी जिंद में लगाते रहे |

_______हर्ष महाजन @

Tuesday, August 9, 2011

Ashq
Ye sholey yuN na uchhala keejiye
pyaar ke Ashq haiN sambhala keejiye
YaadeiN

In pariNdo ke sang haath milaya na karo
Is naamuraad dil ko samjhaya na karo
in raastoN me shool to bahoot haiN dost
Par yaadoN ko bhool se bhi bhulaya na karo
AankhoN per Tapsira

AaNkhoN per tapsiraa woh karne lage
kutchh iss tarah woh un per marne lage
Samander ho gaya hai ashqoN ka sailaab
Unki har ada ki ab woh kadra karne lage

Sunday, August 7, 2011

गम कोई ले नहीं सकता

 
Gum Koi le nahin sakta
Khushi toh apni hoti hai our gum koi le nahiN sakta
Kisi ko apne haathoN ki lakeerieN de nahiN sakta

Zakhm bhi apne hote haiN dard bhi apna hota hai
Kisi ko apne hisse ka marham koi de nahiN sakta

Badan gar toota hai apna uthhana khud hi padta hai
Kisi ko apni saaNso se, koi saanse de nahiN sakta

Saturday, August 6, 2011

 
 Machal-kar
Maine Dard-e-gum uthhaye tere ishq maiN machal-ker
KahiN tum badal na jana meri zindagi badal-ker.

Tera naam mere lab per rahe sard aah bhar-ker
kabhi Ashq maiN umad-ker kabhi dard meiN sihar-ker.

Meri haq-e-bandagi ka, tere dar se waasta hai
Tuzhe sizde ker rahi hai meri rooh si nikal-ker

Badi tez haiN fizayeiN mera dil dehal raha hai
KahiN tum chale na jana 'harash' se fisal-ker.
 
Kaseede
LogoN ke hunar per ab kyuN kaseede pada karte haiN
Ajnabi haiN phir bhi kyun naseehateiN diya karte hain
Pagal karte haiN hameiN ban kar aasteenoN ke saanp
be-dharhak hamare zism ka khoon Piya karte haiN

Friday, August 5, 2011

ग़ज़ल
दर्द को कलम दे कोई
इतना भी आसान नहीं

उठे ज़लज़ला इस दिल में
ऐसा कोई तूफ़ान नहीं

छोड़ी न तलाश-ए-यार में
सर ज़मी कोई आसमान् नहीं

जला के दिल यूँ ख़ाक करे
बहारोँ में ऐसी कोई खिजां नहीं

निगाहें कह दें राज़-ए-दिल
अब ऐसी कोई फुगाँ नहीं
Haar
Mout Bhi zaroori hai
Zindagi bhi pyaari hai
faasloN se jooye maiN
Maine shaam haari hai

Janam Din

Aaj Ek dost ke janamdin per dil se duayein hee nikalti haiN aur aise meiN kavita likhne ki farmaish bhi kee jaaye to janab kya kehne....us rooh ki Seher toh usi din hoti hai na... :)

Aao teri umra ko  chaaNd sitaaroN se likh dooN
Janam din ko tere  phool baharoN se likh dooN
DuniyaN ki Goud se  le aaooN saaari khoobsoorti
Saja kar teri mehfil haseen nazaroN se likh dooN
+----------+

Ye din ye mahina ye taarikh bhi likh dooN
koun hai janam din per shariek wo bhi likh dooN
kitne pyaar se hamne ye mehfile aaj sajaayi hai
Aao har shamaa par tere naam ki tehreer bhi likh dooN.

Dost

LogoN ke hunar per ab kyuN kaseede padte ho dost
ajnabi haiN woh per kyun naseehateiN rakhte ho dost
Pagal kar denge tumeh ban kar aasteenoN ke saanp
Sukha denge tumhare zism ka khoon ya paaseene ho dost
Tanha-Tanha

Dard ke saaaye meiN ab hum tanha-tanha
Dar rahe khud ki parchaayii me tanha-tanha
AshqoN ko iss kader roka hai apni palkoN me
Unke aate hi doob jaayeNge tanha-tanha
 
Dil ke dareeche
Mujhe iss tarah na ghaseeto mere dil ke dareechoN se
kahiN unke aashiaane meiN koi kharonch na aa jaaye.
waasta
Log Poochhte haiN mujhse ke tumse waasta kya hai
Unke zehen meiN kyuN ye dard our chaska kya hai
Gar na gungunaooN tujhe maiN apni shayarii meiN
Toh tu hi bata khud, ke our mere liye raasta kya hai
Mere Aziz

Aziz logoN meiN ab tum hameshaaN shumaar rahoge
Dil pe mukammil pyaar our zubaaN per swaar rahoge

Thursday, August 4, 2011

मुकद्दर 

जो है नहीं मुकद्दर में ,वो क्यूँ हमें मिल पायेगा
जो है  फकत मेरे लिए खुदा खुद देकर जाएगा