Wednesday, December 31, 2014

किस तरह कर लूं यकीं तुझको मुझसे इश्क नहीं



किस तरह कर लूं यकीं तुझको मुझसे इश्क नहीं,
गर मैं पत्थर हूँ खुदा मुझको तू हीरा कर दे |
...


Kis tarah kar loon yaqeeN tujhko mujhse ishq nahiN,
Gar main pathhar huN khuda mujhko tu heera kar de.



__________________Harash Mahajan

भूल जाऊँगा उसे एक दिन टूट जाने के बाद

...

भूल जाऊँगा उसे एक दिन टूट जाने के बाद,
कौन जाने कब वो ज़ख्म मुझको फकीरा कर दे |



Bhool jaooNga usey ek din toot jaane ke baad,
koun Jaane kab wo zakm mujhko faqeera kar de.


_______________हर्ष महाजन  

Saturday, December 27, 2014

कितना गहरा था इश्क उसका मेरे लिए




...

कितना गहरा था इश्क उसका मेरे लिए,
छोड़ दिया पर मुझे तनहा चलते-चलते |

...

kitna gehra tha ishq............uska mere liye,
chhod diya par mujhe tanha chalte--chalte.



______________हर्ष महाजन

आखिरी वक़्त कांधा दिया मुझको फिर

...

आखिरी वक़्त कांधा दिया मुझको फिर,
मुड के देखा नहीं.....उसने चलते-चलते |

...

Aakhiri waqt kaandha diya mujhko phir,
Mud ke dekha nahiN usne chalte-chalte.


___________हर्ष महाजन

Friday, December 26, 2014

अश्कों में डूब गयी वो डोली में सज गयी वो



अश्कों में डूब गयी वो.....डोली में सज गयी वो.
क्या मैं बे-वफ़ा हूँ उसने, पूछा था चलते-चलते |


...

AshqoN meiN doob gayi woh......doli meiN saz gayii woh,
Kya main be-wafa huN usne, poochha tha chalet-chalte.

________________हर्ष महाजन,

मुझे इंतज़ार है अब तक...मैं वहीँ पे ही खड़ा हूँ

...

मुझे इंतज़ार है अब तक...मैं वहीँ पे ही खड़ा हूँ,
जहाँ अलविदा कहा था आँखों से चलते-चलते |

...

Mujhe intzar hai ab tak main wahiN pe hi khada huN,
JahaN alvidaa kaha tha…..aankhoN se chalte-chalte.

________________हर्ष महाजन

Thursday, December 25, 2014

भूल जाएगा मुझे इतना वो ओछा भी न था


भूल जाएगा मुझे इतना वो ओछा भी न था,
पर हुनर उसमें ये था ये तो सोचा भी न था |



Bhool jaayega mujhe……...itna woh ochha bhi tha,
Par hunar us meiN ye tha ye toh socha bhi na tha. 


_________________हर्ष महाजन

इश्क के सफ़र में अलविदा बे-शुमार होता है

...

इश्क के सफ़र में अलविदा बे-शुमार होता है ,
न जाने क्यूँ हर दिल में, ये व्यापार होता है |
...

Ishq ke safar meiN alvida be-shumaar hota hai
Na jaane kyuN har dil meiN ye vyapaar hota hai.


___________________ Harash Mahajan

बहुत सोचता हूँ गुज़रे लम्हों का कभी सफ़र कर लूं

...

बहुत सोचता हूँ गुज़रे लम्हों का कभी सफ़र कर लूं,
मगर फिर अपनी बेवकूफियों का अहसास होता है |

...

Bahut sochta huN guzre lamhoN ka kabhi safar kar looN,
Magar Phir apni be-wakoofiyoN ka…..…ahsaas hota hai.



____________________Harash Mahajan

Wednesday, December 24, 2014

मुद्दत बाद बरसी है मेरी आखें किसी की खातिर

...

मुद्दत बाद बरसी है मेरी आखें किसी की खातिर,
इक अरसे बाद दिल की ज़मीं फिर से हरी हुई है |

...

Muddat baad barsii haiN merii ankheiN kisii kii khatir
Ik arse baad dil kii zameen phirr se harii hui hai.


___________Harash Mahajan

लब पे शिकवे और शिकायत तो कभी थी ही नहीं मुझे ऐ 'हर्ष'

...

लब पे शिकवे और शिकायत तो कभी थी ही नहीं मुझे ऐ 'हर्ष,'
खोल कर अब अपनी जुबां, अपनी अहमियत घटा न सकूंगा मैं ।

...

lab pe shikwe our shikayat toh kabhi thi hi nahiN mujhe ai 'harash',
Khol kar ab apni zubaaN apni ahmiyat ghataa na sakuNga maiN.



_________________________हर्ष महाजन ।

निगाहों के मिलने से दिल मिल जाएँ ये ज़रूरी तो नहीं

...

निगाहों के मिलने से दिल मिल जाएँ ये ज़रूरी तो नहीं,
मगर बे-वज़ह ये इत्तफाक बार-बार होता है आजकल |
...

Nigahon ke milne se dil mil jaayeiN ye zaruri to nahiN
Magar be-wazeh ye ittefaq baar-baar hota hai aajkal.


--------------Harash Mahajan

मुझे अपनी मोहब्बतों का वास्ता तो न दे

...

मुझे अपनी मोहब्बतों का वास्ता तो न दे,
दिल पे दिए तेरे ज़ख्म अभी हरे ही तो हैं |

...

Mujhe apni mohabbaton ka waasta to na de
Dil pe diye tere zakhm...abhi hare hi to haiN.



---------------Harash Mahajan

Tuesday, December 23, 2014

मेरे दर पर तो इश्क बे-शुमार मगर

...

मेरे दर पर है इश्क........बे-शुमार मगर,
अब मुझे खुद ही उसका सहारा न मिला |
वो तो देता रहा...........मैं उलझता रहा,
ऐसा मंज़र मुझे फिर....दुबारा न मिला | 



Mere dar per hai ishq be-shumaar magar,
Ab mujhe khud hi uska sahaara na mila.
Woh toh deta raha maiN ulajhta raha
Kaisa manzar mujhe phir dubara na mila



___________________Harash Mahajan

Monday, December 22, 2014

मुझको ज़िन्दगी में मोहब्बत का किनारा न मिला



...

मुझको ज़िन्दगी में मोहब्बत का किनारा न मिला,
मिले पत्थर तो बहुत पर....वो इक इशारा न मिला |
मेरी आँखों के नशे में...............तो बहुत डूबे मगर,
जो भी आया पर वो ख़्वाबों में.......दुबारा न मिला |

...

Mujhko zindagi meiN mohabbat ka kinara na mila,
Mile patthar toh bahut par woh ik ishara na mila.
Meri ankhoN ke nashe meiN toh doobe magar
Jo bhi aaya par wo khwaboN meiN dubara na mila. 


____________________Harash Mahajan

Saturday, December 20, 2014

काश हर तरफ अपनों का जिकर हो जाए

...

काश हर तरफ अपनों का जिकर हो जाए,
दुश्मन का भी अपनों सा जिगर जो जाए |
...

Kaash har taraf apnoN ka zikar ho jaaye,
Dusman ka bhi apno sa jigar ho jaaye.


._____________हर्ष महाजन

Friday, December 19, 2014

कोई तालिबान से पूछे कैसा मज़हब है तेरा

...

कोई तालिबान से पूछे कैसा मज़हब है तेरा,
वो खुदा तो है सभी का न वो मेरा न है तेरा |
इंतिहा पे आया कलयुग दे रहा लहू के दरिया,
हुआ बे-रहम वो इतना अब न मेरा न है तेरा |


...

Koii Taalibaan se pooche...... kaisa mazhab hai tera,
Wo khuda toh hai sabhi ka na woh mera na hai tera.
Intehaa pe aayaa kalyug....de rahaa lahu ke dariyaa,
Hua be-rahem woh itnaa......ab na mera na hai tera.

___________हर्ष महाजन

क्यूँ छलकते हैं ये सागर, ऐसे मंज़र क्यूँ यहाँ,

...

क्यूँ छलकते हैं ये सागर, ऐसे मंज़र क्यूँ यहाँ,
मुझे कोई ज़ख्म नहीं, दर्द नहीं, गम भी नहीं |


...

KyuN chhalakte haiN ye saaGar, aise manzar, kyuN yahaaN,
Mujhe koii Zakhm nahiN..............dard nahiN, Gam bhi nahiN.

[saaGar=wine cup; manzar=scene]

__________________Harash Mahajan

इंतज़ार और अभी और अभी कुछ और अभी

...

इंतज़ार और अभी और अभी कुछ और अभी,
ज़रा मैं देख लूं तेरे दिल के हैं साहिल कितने |


...

Intezaar our abhi our abhi............kutch our abhi,
zara maiN dekh looN tere dil ke haiN saahil kitne.

______हर्ष महाजन

Monday, December 15, 2014

नींद आयी ही नहीं चेहरा सा आया बनक


नींद आयी ही नहीं........चेहरा सा आया बनकर,
चाँद निकल आया मगर बदली से साया बनकर |
कौन धरती पे टिके…चाँद को फिर पाने के बाद,
बात मैं करता रहा …उस से फिर छाया बनकर |

...

NeeNd aayii hi nahiN…...chehraa saa aaya banker,
ChaaNd nikal aaya magar....badli se saaya banker.
Koun dharti pe tikey chaaNd ko phir pane ke baad,
Baat maiN karta rahaa..us se phir chhaaya banker.




_________हर्ष महाजन

Sunday, December 14, 2014

गर खुदा है कोई तो गुजरा हुआ लम्हा दे दे

...

गर खुदा है कोई तो गुजरा हुआ लम्हा दे दे,
दे सके वरना तो कोई.....याद ही तन्हा दे दे | 

...

 
Gar khuda hai koii to Gujra hua lamha de de,
De sake warna to koii...yaad hii tanha de de.


_____________हर्ष महाजन

Wednesday, December 10, 2014

बे-वफाओं को जुदाई में जो रोते देखा

..

बे-वफाओं को जुदाई में जो रोते देखा,
जाने किस्से क्या सुनाये हमें कैसे-कैसे |

...

Be-wafaoN ko judaayii meiN jo rote dekha,
Jaane kisse kya sunaye hamey kaise-kaise.

___________Harash Mahajan

मुझे नफरत भी करे है मुझे चाहे भी बहुत है

...

मुझे नफरत भी करे है मुझे चाहे भी बहुत है ,
क्या खुदा ने दिल बनाये अब जाने कैसे कैसे |



Mujhe nafrat bhi kare hai mujhe chahe bhi bahut hai,
Kya khuda ne dil banaye……..ab jaane kaise-kaise.



__________________हर्ष महाजन

कहो हाथों की लकीरों को बना लूं ऐसे

...

कहो हाथों की लकीरों को बना लूं ऐसे,
तुझे दिल में ही सजा लूं कहो कैसे-कैसे |

...

Kaho haathoN kii lakeeroN ko bana looN aise,
Tujhe dil meiN hi sajaa looN kaho kaise-kaise.



_______________Harash Mahajan

दिल के आईने में सदा तुमको लिए रहता था

...

दिल के आईने में सदा तुमको लिए रहता था ,
आज जब तुमसे मिला जाने ये क्यूँ टूट गया |

...


Dil ke aayiine meiN sadaa tumko liye rehta tha,
aaj jab tumse mila jaane ye kyuN toot gayaa.



_______________Harash Mahajan

Tuesday, December 9, 2014

क़ैद ज़ख्मों में है खुदा के अब छेड़ो न उसे



क़ैद ज़ख्मों में है खुदा के अब छेड़ो न उसे,
वो तो खुद इतना नशीला है बिखर जाएगा |



Qaid zakhmoN meiN hai khuda ke ab chheho na usey,
Woh toh khud itna nasheela hai…………bikhar jaayega.

__________________हर्ष महाजन

तुमने देखा है महोब्बत का वो जलवा लेकिन

...

तुमने देखा है महोब्बत का वो जलवा लेकिन,
पर वो देखे ही कहाँ जो हुए फसाद  रात-भर |



...


Tumne dekha hai mohabbat ka woh jalwaa lekin,
Par woh dekhe hi kahaN jo hue fasaad raat-bhar.



_______________Harash Mahajan

हमने अब तक न तवायफों का तबस्सुम देखा

...

हमने अब तक न तवायफों का तबस्सुम देखा,
ये सुना है कि सजा देती हैं महफ़िल रात-भर |


...

Hamne ab tak na tawayfoN ka tabassum dekha,
Ye suna hai ke saja deti haiN mehfil raat-bhar.

__________________हर्ष महाजन

Monday, December 8, 2014

हम तो अब नींद के लम्बे से सफ़र पर यारो

...

हम तो अब नींद के लम्बे से सफ़र पर यारो,
चलो अब मिलने की करते हैं दुआएं रात-भर |


...

Ham to ab neeNd ke lambe se safar par yaaro
Chalo ab milne ki karte haiN duayeiN raat-bhar.



________________Harash Mahajan

Sunday, December 7, 2014

मुझे नाज़ है तू नसीब है

...

मुझे नाज़ है तू नसीब है,
मेरी ज़िन्दगी के करीब है |

तुझे इतनी भी तो खबर नहीं,
मेरा इश्क तुझसे अजीब है |

मैं तो छोड़ दूं ये जहां अगर,
कोई ओर तेरा हबीब है |

तिरे गम से गर मैं जुदा हुआ,
न तू ये समझना नसीब है |

.
मेरा दिल बहुत है उदास अब, ,
ज्यूँ सर पे मेरे सलीब है |

______हर्ष महाजन

...

Mujhe naaz hai tu naseeb hai,
merii zindagi ke kareeb hai.

tujhe itni bhi toh khabar nahiN,
mera ishq tujhse ajeeb hai.

MaiN to chhod dooN ye jahaaN agar,
koii or tera habeeb hai.

Tere Gam se gar main juda hua ,
Na tu ye samajhna naseeb hai.

Mera dil bahut hai udaas ab,
JyuN sar pe mere saleeb hai.


_________Harash Mahajan

Friday, December 5, 2014

जीने नहीं देता मुझे गरूर शख्स का

...

जीने नहीं देता मुझे गरूर शख्स का,
भूला नहीं हूँ अब तलक सरूर शख्स का |

ये हिचकियाँ आतीं मुझे यूँ रोज़ रात भर,
शायद मिजाज़ बदला है ज़रूर शख्स का |

तकदीर ने कुछ ख़्वाब थे पल में मसल दिये,
बर्बाद कर गया मुझे मगरूर शख्स का |

वो टूट कर बिखरा था यूँ अश्कों में तर-ब-तर,
कुछ साजिशों से छल गया शऊर शख्स का |

मैं चीखता हूँ ख़्वाब में अंजाम सोच कर,
अब लूट लो है इल्तिजा गरूर शख्स का |

______________हर्ष महाजन

...

Jeene nahiN deta mujhe garoor shaks ka,
Bhoola nahiN huN ab talak saroor shaks ka.

Ye hichkiyaaN aatiN mujhe yuN roz raat bhar,
Shayad mizaaz badla hai zaroor shaks ka.

Takdeer ne kuch khwaab th pal meiN masal diye,
Barbaad kar gayaa mujhe magroor shaks ka.

Woh toot kar bikhra tha yuN...ashqoN meiN tar-b-tar,
kuch saajizhoN se chhal gaya sha’oor shaks ka.

MaiN cheekhta huN khwaab meiN anjaam sochkar,
Ab loot lo hai iltiza .garoor shaks ka.

__________Harash Mahajan

Thursday, December 4, 2014

दरख्तों के साये में कभी मुझ संग आराम किया किये

....
.
दरख्तों के साये में कभी......मुझ संग आराम किया किये,
शख्स खुश मिजाज़ थे वो मगर अब बदनाम किया किये |

 ...

DrakhtoN ke saaye meiN kabhi mujh sang aaraam kiya kiye
Shaks Khush mizaaz tha woh......agar ab badnaam kiya kiye



___________________Harash Mahajan

Wednesday, December 3, 2014

गर बाग़ रहे खिजाँओं में बंज़र नहीं होता



गर बाग़ रहे खिजाँओं में बंज़र नहीं होता,
बेवफा के हाथों में कभी खंज़र नहीं होता |



Gar baag rahe khizaaoN meiN……banjar nahiN hota,
Bewafa ke haathoN meiN kabhi khanjar nahiN hota.

______________हर्ष महाजन

खुद से बड़ा इंसान कोई..बे-वफ़ा नहीं होता

...

खुद से बड़ा इंसान कोई..बे-वफ़ा नहीं होता,
सच है कि बे-वफ़ा कोई बे-वज़ह नहीं होता |
...

Khud se bada insaan koii.......be-wafa nahiN hota,
Sach hai ki be-wafa bhi koii be-wajah nahiN hota.


___________हर्ष महाजन

सर-ए-आम यूँ ही जुल्फ संवारा न कीजिये





...

Puraani dairy se :-
...

सर-ए-आम यूँ ही जुल्फ संवारा न कीजिये
बे-मौत हमको हुस्न से मारा न कीजिये |

लहराते हैं यूँ गेसू कि दिल भी मचल उठे,
काँधे को यूँ अदा से उसारा न कीजिये |

रुखसार पर परेशान हो बरपा रहीं कहर,
इन नागिनों सी ज़ुल्फ़ आवारा न कीजिये |

कुंडल बनी है लट तिरी आँखें हैं छल रहीं,
आ आ के ख्वाब में यूँ इशारा न कीजिये |

जब झटकते हो ज़ुल्फ़ मेरी शायरी बने,
अब बाँध इनको जाम तो खारा न कीजिये |

ये ज़ुल्फ़ यूँ गिराईं तूने दिल दहल उठा,
है इल्तिजा ये भूल दूबारा न कीजिये |

...

Sar-e-aam yuiN hi Zulf sanwara na keejiye
Be-mout hamko husn se mara na keejiye.

Lehraate haiN gaisoo ki dil bhi machal uthhe,
Kandhei ko yuiN adaa se usaara na keejiye.

Rukhsaar per pareshaan barpa rahieN keher,
In naginoN si ZulfeiN ab awara na keejiye.

Kundal bani hai lat tiri, aankheiN haiN chhal rahieN,
Aa-aa ke mere khwaab maiN yuN ishara na keejiye.

Jab Jhatakte ho zulf miri shayari bane,
Ab baandh inko jaam toh khara na keejiye.

Ye zulf yuiN Girayii toone dil dehal uthha,
Hai iltaza yei bhool dubara na keejiye.
_____________हर्ष महाजन


नाकाम है ये इश्क अगर जज्बा नहीं होता



नाकाम है ये इश्क अगर.....जज्बा नहीं होता,
ग़ज़लें भी हों बिन काफिया रुतबा नहीं होता |


...

Naakaam hai ye Ishq agar........jazba nahiN hota,
GhazleiN bhi hoN bina Qafiya rutba nahiN hota.



____________________Harash Mahajan

कितने भी दिल में ज़ख्म हों कितने भी हों जज़्बात

...
कितने भी दिल में ज़ख्म हों कितने भी हों जज़्बात,
पत्थर ही समझेगी ये दुनिया न समझेगी औकात |
...
Kitne bhi dil meiN zakhm hoN kitne bhi hoN Jazbaat,
Pathhar hi samjhegi ye duniyaaN na samjhegi oukaat.

__________________Harash Mahajan

क्यूँ न कर दें मुल्तवी हम मोहब्बतों के वादे

...

क्यूँ न कर दें मुल्तवी हम मोहब्बतों के वादे,
शायद बदल रहे हैं वो तसव्वरों में अब इरादे |

...

KyuN na kar deiN multavi ham......mohabbatoN ke waade,
Shayad badal raheN haiN wo tasawarroN maiN ab iraade.

____________________Harash Mahajan

तनहा सा हो चूका हूँ.......तनहा ही मेरी मंजिल

...

तनहा सा हो चूका हूँ.......तनहा ही मेरी मंजिल,
न कहो कि हम हुए हैं दिल सोज़ और संग दिल |

...


Tanha sa ho chuka huN...tanha hi meri manzil
Na kaho ke ham hue haiN dil soz our sang dil.


---–--------------------Harash Mahajan

Monday, December 1, 2014

मुझे अलविदा की समझ न थी, इस तरह हुई फिर उनकी शाम

...

मुझे अलविदा की समझ न थी, इस तरह हुई फिर उनकी शाम,
अर्थी से गिरते फूलों को........... फिर करता मैं दिल से सलाम |


...


Mujhe alvidha kii samajh na thi is tarah hui phir unki shaam.
Arthi se Girte phooloN k..........phir karta maiN dil se salaam.




_______________________Harash Mahajan

अनजान सफ़र अनजान शख्स अनजान सी मुलाक़ात वो

...


अनजान सफ़र अनजान शख्स अनजान सी मुलाक़ात वो,
दे गया वो शख्स सफ़र में..........यादें और दिल का सलाम |


....


Anjaan safar anjaan shaks...........anjaan sii mulaqaat wo,
De gaya wo shaks safar meiN yaadeiN our dil ka salaam.



_____________________Harash Mahajan

Sunday, November 30, 2014

हमने वफ़ा करके मुहब्बत....में सज़ा ही काटी है



हमने वफ़ा करके मुहब्बत....में सज़ा ही काटी है,
रह के तन्हा खुद को हमने खुद क़ज़ा ही बाँटी है |



Hamne wafa karke muhabbat meiN saza hii kaatii hai,
Reh ke tanha khud ko hamne khud kaza hi baantii hai.


_______________________Harash Mahajan

बे-वफाओं से भी वफ़ा का हम तो सिलसिला रखा किये

...

बे-वफाओं से भी वफ़ा का हम तो सिलसिला रखा किये,
कोई दे दुआ उसका भला.....जो न दे उसको भी सलाम |

...


Be-wafaoN se bhi wafa ka ham to silsila rakha kiye,
Koi de dua uska bhalaa......jo na de usko bhi salaam.


__________________हर्ष महाजन

न दो ऊँचाई कद को न छेड़ो मेरा अब नाम

...

न दो ऊँचाई कद को....न छेड़ो....मेरा अब नाम,
मैं हूँ शज़र, मुझे शाखों का, छीनों न अब सलाम |


...


Na do unchaayii kad ko........,..na chhero.......,...mera ye naam,
MaiN huN shazar, mujhe shakhoN ka, chheenoN na ab salaam.



________________Harash Mahajan

पाया किये था प्यार का अक्सर वो शख्स पयाम

...

पाया किये था प्यार का अक्सर वो शख्स पयाम,
अब क्या हुआ मिला उन्हें दर्द से लबरेज़ सलाम |

...

Paaya kiye the pyaar ka aksar wo shaks pyaam
Ab kya hua mila unheN...dard se labrez salaam.


____________हर्ष महाजन

भूल जाने की कोशिश रही बे-असर

...

भूल जाने की कोशिश रही बे-असर,
अब हूँ करता दुआ उसको पाने की मैं |


...

Bhool jaane kii koshish rahi be-asar
Ab huN karta dua usko pane ki maiN.



________________Harash Mahajan

है तडपना तो फितरत में शामिल है अब

...


है तडपना तो फितरत में शामिल है अब ,
जाने क्यूँ मुझ पे किस्मत अजमाता कोई |


...

Hai tadpana toh fitrat mein shaamil hai ab.
jaane kyuN mujh pe kismat aajmata koii.



______________हर्ष महाजन

Friday, November 28, 2014

अब तो ज़माने में भी नहीं है चलन नरम मिजाजी का 'हर्ष'

...

अब तो ज़माने में भी नहीं है चलन नरम मिजाजी का 'हर्ष',
दामन में गर अश्क भी गिरे तो खनक की आवाज़ आती है |

...

Ab toh zamaane maiN bhi nahiN hai chalan naram mizaazi ka 'harash',
Daaman meiN gar ashq bhi gire toh........... khanak ki aawaaz aati hai.

_____________हर्ष महाजन 

कब तक खता करोगे यूँ हो के बेकरार



कब तक खता करोगे......यूँ हो के बेकरार,
अब हर कली बनेगी फूल कर लो इंतज़ार |

...

Kab tak khataa karoge yuN ho ke bekraar,
Ab har kalii banegi phool……kar lo intzaar.


_____________Harash Mahajan

चंद आंसुओं की...बे-सब्री से हो रही है दरकार

...

चंद आंसुओं की...बे-सब्री से हो रही है दरकार,
शायद अगली कोई बद्दुआ कर रही है इंतज़ार |


...

Ch'ndd ansuoN kii mehsoos ho rahi hai darkaar,
Shayad agli koii badduaa kar rahi hai intzaar.



_______________हर्ष महाजन

Thursday, November 27, 2014

इक उम्र बेताबियों में जो गुजरी थी आज तक


...

इक उम्र बेताबियों में जो गुजरी थी आज तक,
वो शब् भी मिल गयी मुझे पहलू-ए-यार तक |

 …

Ik umra betabiyoN meiN jo Guzri thi aaj tak
Wo shab bhi mil gayii mujhe Pehlu-E-Yaar tak.




__________Harash mahajan

मेरे ऐब गिनने वालो....बता दो कोई जहाँ



मेरे ऐब गिनने वालो....बता दो कोई जहाँ,
कोई शख्स इस जहाँ में जो बे-ऐब हो यहाँ |
अब कर दो कतल कोई मगर मेरी इल्तजा,
पहली शिला उठाये, जिसका पाक हो जहाँ |




Mere aib gin.ne waalo, bataa do koii jahaan.
Koii shaks is jahaN meiN jo be-aib ho yahaN.
Ab kar do katal........ ...koii magar merii iltaza,
Pahlii shilaa uthaaye. ....jiska paak ho jahaN.

_____________Harash Mahajn

Wednesday, November 26, 2014

वो अज़ीज़ रंग-ओ-जाँ से हैं इक तड़प है उनको पाने तक

...

वो अज़ीज़ रंग-ओ-जाँ से हैं इक तड़प है उनको पाने तक ,
वो तो आरजू मेरे दिल की हैं उन्हें रोक लो मेरे आने तक |

...


Wo azeez rang-o-jaaN se haiN ik tadap hai unko paane tak
Wo toh aarzoo mere dil ki haiN unhe rok lo mere aane tak.



_______________________Harash Mahajan

बा-मुश्किल सजाया था जिनकी उँगली में दिल तक अपना



बा-मुश्किल सजाया था जिनकी उँगली में दिल तक अपना,
पर कोई ओर निकला जालिम उनका साहिल तक अपना |

...


Ba mushquil sajaya tha jinki ungli meiN dil tak apna,
Magar koii our nikla jaalim........unka saahil tak apna.


______________Harash Mahajan

जिस्म कितने , कितनी रूहें , कितने साहिल बदलें

...

जिस्म कितने , कितनी रूहें , कितने साहिल बदलें,
कितनी ये अजीब......तवायफों की तरह है ज़िंदगी |

...


Zism kitne, kitni rooheiN, kitne saahil badle,
Kitni yei ajeeb tawaifoN ki tarah hai zindagii.



__________हर्ष महाजन

उठा जो ऐतबार तो बेकार ज़िंदगी


उठा जो ऐतबार............तो बेकार ज़िंदगी,
अब खो चुकी है खुद पे इख्तियार ज़िंदगी |
दहशतों का हर जगह अब यूँ हुआ माहौल,
कि आजकल किस्मत से गयी हार ज़िन्दगी |



Utha jo aitbaar to bekaar zindagii,
Ab kho chuki hai khud pe ikhtiyaar zindagi
DehshatoN ka har jagah ab yuN hua mahoul,
Ki Aajkal kismet se gayi haar zindagii.


___________Harash Mahajan

Tuesday, November 25, 2014

मेरा मर्कद न बनाना कभी मेरी मौत के बाद


मेरा मर्कद न बनाना कभी मेरी मौत के बाद,
मैंने हारी है मोहब्बत की ये अमानत ज़िंदगी |

...

Mera marqad na banana kabhi meri mout ke baad,
Maine haari hai mohabbat kii ye amaanat zindagii.


_______________Harash Mahajan


marqad = mazaar, madfan, Tomb

Monday, November 24, 2014

इतना मिला मुझे..ज़ख्म-ए-इश्क

...

इतना मिला मुझे..ज़ख्म-ए-इश्क,
अब जुबां से छलके.. दर्द-ए-इश्क |
किसको सुनाऊँ...........ये फुर्कतें,
मेरे दिल में इतना गुबार-ए-इश्क |


...

Itna mila mujhe….…zakhm-e-ishq,
Ab zubaN se chhalke. dard-e-ishq.
Kisko sunaooN….…..ye furqateiN,
Mere dil meiN itna,Gubaar-e-ishq.

_________Harash Mahajan


furqateiN = separation(s)

तुम्हें मेरी ज़िंदगी की कुर्बतों से क्या वास्ता

...

तुम्हें मेरी ज़िंदगी की........कुर्बतों से क्या वास्ता,
तुमने पा लिया खुदा यहाँ भी इश्क वहां भी इश्क |


...

TumheN merii zindagii kii qurbatoN se kya waasta,
tumne pa liya khuda yahaN bhi Ishq wahaN bhi ishq.

_____________________हर्ष महाजन

कोई कर दे मुझ में शुमार-ए-इश्क

...

कोई कर दे मुझ में शुमार-ए-इश्क,
कोई दे दे मुझ को...उधार-ए-इश्क |
मैं हूँ बहुत दिनों से.….उदास यहाँ,
दिल में हुआ अब..बुखार-ए-इश्क |



Koii kar de mujh meiN shumaar-e-ishQ
KOi De de mujh ko…….udhaar-e-IshQ,
MaiN huN Bahut diloN se udaas yahaN
Dil meiN hua..……..ab bukhaar-e-ishQ.



______हर्ष महाजन

मेरी ज़िन्दगी का ख्वाब इश्क


...

मेरी ज़िन्दगी का ख्वाब इश्क,
है दुआ भी इश्क सबाब इश्क |
मेरी आरजू में........पला बढ़ा,
मेरी महफ़िलों का रुआब इश्क |


Meri zindagi ka khwaab ishq,
Hai dua bhi Ishq sabaab ishq.
Meri aarzu meiN palaa baRha,
Meri MehfiloN ka ruaab ishq.

__________हर्ष महाजन

मेरी ज़िन्दगी का खलल है इश्क




मेरी ज़िन्दगी का खलल है इश्क,
क्या कहूँ मेरी पर ग़ज़ल है इश्क |
मेरे हर वस्ल......की नाकामियाँ, 

मेरी धडकनों में..दखल है इश्क |



Merii zindagi ka…..….….khalal hai ishQ,
kya kahuN meri….…par ghazal hai ishQ
Mere har wasal ki…….…. nakaamiyaaN,
Meri DhaRhkanoN meiN dakhal hai ishQ.




_____हर्ष महाजन

Sunday, November 23, 2014

गर इस दर्द को जान ही गए हो तुम 'हर्ष'


...
गर इस दर्द को जान ही गए हो तुम 'हर्ष'
तो इस दर्द को मैं....भुलाना नहीं चाहता |


...

Gar is dard ko jaan hi gaye ho tum 'harash'
To is Dard ko maiN Bhulanaa nahiN chahta.



____________हर्ष महाजन