Sunday, July 7, 2013

काश शायरी की भी कोई दुकान होती

...

काश शायरी की भी कोई दुकान होती,
और फिर हमें भी उसकी पहचान होती |
बेच देते हर दर्द खरीद लेते कुछ खुशियाँ,
तो हमारे संग भी इक तड़पती जाँ होती |


________हर्ष महाजन

Friday, July 5, 2013

चाँद उतरा जो फलक से, नजर से चूक गया

...

चाँद उतरा जो फलक से, नजर से चूक गया,
मेरे दिल में जो भी था प्यार सभी लूट गया |
दर्द उठता ही रहा उनको, मुझ्को इल्म न था ,
जो सितारों से मेरा दिल से था रसूक गया |

_______________हर्ष महाजन

Wednesday, July 3, 2013

आज हम दिल पे लगे ज़ख्मों से आज़ाद हुए

...

आज हम दिल पे लगे ज़ख्मों से आज़ाद हुए,
कूच दुनिया से किये हैं मगर फरहाद हुए |

आंधियां खूब चलीं रिश्तों में तूफ़ान हुए,
इश्क था दिल से मगर जिस्म से बर्बाद हुए |

अब तो आजा के फलक पे मेरा है द्वार खुला,
तुम भी शागिर्द हुए हम भी अब उस्ताद हुए |

तुम ही आ जाओ ज़रा मुझ पे ये इल्जाम धरा,
अपने वादे से फिरा, कह दो हम आज़ाद हुए |

हम तो दुनिया की नज़र में हुए बर्बाद मगर,
क़ैद शेरों में किताबों में फिर आबाद हुए |  

______________हर्ष महाजन

Tuesday, July 2, 2013

दर्द उठता है रकीबों को भी रकाबत करते

...

दर्द उठता है रकीबों को भी रकाबत करते,
दिल में दुश्मन की तस्वीर के टुकड़े जलते |
ख्वाब खामोश से लगते हैं उन्हें क़त्ल हुए ,
ज़िन्दगी ऐसी छली दूजों को छलते-छलते |

रकाबत= दुशमनी

_____________हर्ष महाजन

Monday, July 1, 2013

रग-रग वफ़ा से चूर दिल विसाल-ए-यार कर दिया

....

रग-रग वफ़ा से चूर दिल विसाल-ए-यार कर दिया,
नफरत से भर-भर उसने फिर मेरे हवाले कर दिया |

__________________हर्ष महाजन

उसने अपनी कलम से मेरे ही अहसास ढाले हैं

....

उसने अपनी कलम से मेरे ही अहसास ढाले हैं,
उसे अहसास भी नहीं उसने मेरे ही शेर पाले हैं |
कैसे कहूँ कुरेद डाले हैं उसने मेरे पुराने वो ज़ख्म,
जो भी फिकरा मैं पढता हूँ उसमें मेरे ही छाले हैं |

____________________हर्ष महाजन

तबाही का मंज़र उसने मोहब्बत में इस तरह देखा है

...

तबाही का मंज़र उसने मोहब्बत में इस तरह देखा है,
कि ज़िंदगी और मौत में अब इक मामूली सी रेखा है |
रूठ-रूठ कर ज़िंदगी को बहुत जी लिया है उसने 'हर्ष',
पर कुदरत की किताब में उसका बस इतना ही लेखा है |

_____________________हर्ष महाजन |

Sunday, June 30, 2013

उसने मुझे अचानक दिल से यूँ उतार दिया

...

उसने मुझे अचानक दिल से यूँ उतार दिया,
पल में ज्यूँ अजनबियों में यूँ शुमार किया |
बिन बात के कोई यूँ ही रूठता नहीं है 'हर्ष',
मैं आईना था उसका,उसने भी नकार दिया |

__________________हर्ष महाजन

Wednesday, June 26, 2013

आज उन्होंने अपना ऐतराज़ बुड्डों पर थोप दिया

...

आज उन्होंने अपना ऐतराज़ बुड्डों पर थोप दिया,
कीमती जज़्ब-ओ-अंदाज़ उन चुनिंदों पर रोप दिया |
कैसे कहूँ लांग गए वो अपनी ही खींची लकीरों को,
बेवज़ह दर्दीला अहसास उन बाशिंदों को सौंप दिया |

_____________________हर्ष महाजन

Tuesday, June 25, 2013

मैं हूँ अलफ़ाज़ जुबां पर मैं तभी रुकता हूँ

...

मैं हूँ अलफ़ाज़ जुबां पर मैं तभी रुकता हूँ,
दर्द महसूस अगर हो तो मैं फिर बिकता हूँ |
यूँ ही क्यूँ पूछे कोई मेरी ग़ज़ल को यारों ,
मैं भी हालात की हर बात मगर लिखता हूँ |

__________________हर्ष महाजन

Monday, June 24, 2013

गुस्ताख़ ज़िन्दगी में इक भूल शुमार हो गयी

...

गुस्ताख़ ज़िन्दगी में इक भूल शुमार हो गयी |
बरसों छुपी इक दास्तां पल में अखबार हो गयी |

दवा वफ़ा की क्या करूँ वो ज़ुल्मों से महफूज़ हो,
परेशां हूँ मैं इस तरह ये नज़र दीवार हो गयी |

_______________________हर्ष महाजन

Thursday, June 20, 2013

महके तेरा नीरा ये जन्म रात-दिन |

जन्म०दिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ और बधाई! नीरा राजपाल जी
________________________________________________

...

तुम महसूस करो खुशियाँ रात-दिन,
महके तेरा नीरा ये जन्म रात-दिन |
बीती उम्र में देखे ज़ख्म तूने जो,
मरहम खुद ही खुदा देगा कहेगा ये लो ,
जो भी शख्स तेरी ज़िन्द में था राक्षस बना,
उनसे इक-इक ज़ख्म का हिसाब लेगा वो |
तेरे दामन में हर दाग खुद धोएगा,
वो खुदा जब फलक से उतरेगा एक दिन |
तुम महसूस करो खुशियाँ रात-दिन,
महके तेरा नीरा ये जन्म रात-दिन |


नीरा जी आपकी लेखनी सदा हमें भाती रहे ,
ज़िंदगी अनमोल आपकी सदा मुस्कराती रहे |


जन्म दिन मुबारक जन्म दिन मुबारक !!!

_____________हर्ष महाजन

Friday, June 14, 2013

मुझपे इल्जामे मोहब्बत की खबर रखते हैं

...

मुझपे इल्जामे मोहब्बत की खबर रखते हैं,
मेरी वो आँखों के ख्वाबों पे नजर रखते हैं |
मिले है चैन उन जुल्फों में ज्यूँ शजर है घना,
आते चुपचाप इधर नजर वो मगर रखते हैं |

_____________________हर्ष महाजन |

Thursday, June 13, 2013

हमने उन्हें हद्द तक चाहा भी मगर टूट गए

...

हमने उन्हें हद्द तक चाहा भी मगर टूट गए,
इश्क शुरू हुआ भी न था वो हमसे रूठ गए |

____________________हर्ष महाजन

Sunday, June 9, 2013

रात भर अश्क मोती बन निकले

...

रात भर अश्क मोती बन निकले,
ज्यूँ ही ख़्वाबों में तेरे हम निकले |
अश्क भर-भर नहला दिया तुमने,
तेरे दिल से जो बन के गम निकले |

__________हर्ष महाजन

Saturday, June 8, 2013

ज़िंदगी नासूर बनी हो मुझको ऐसा गम नहीं

.....

ज़िंदगी नासूर बनी हो मुझको ऐसा गम नहीं,
ज़िंदगी तेरी न हो अब मुझमें ऐसा दम नहीं |

तेरी खातिर छोड़ दिये अब दर्द के
वो फासले,
भूल गए अब ज़ख्मीं पल भूले मगर वो ज़ख्म नहीं |

आजकल शेरों में मेरे बेरुखी और रुसवाई,
जिस तरह ग़ज़लें उठीं तेरी, जहां थे हम नहीं |

हम चले महफ़िल से तेरी भूल कर सब अदावतें,
बह चुके अब अश्क इतने होती आखें नम नहीं |

रंग बिरंगी दुनिया में अब खुशियाँ सब बेरंग हुई,
इल्तजा ऐ खुदा उठा ले, कोई यहाँ हमदम नहीं |

____________________हर्ष महाजन

अदावतें=वैर

Wednesday, June 5, 2013

दुश्मनी भी शख्स खूब किया करते हैं

...

दुश्मनी भी शख्स खूब किया करते हैं
पछताते हैं फिर धूप लिया करते हैं |
फल से भरे शज़र झुक जाते है बहुत,
पत्थर खा के भी फल दिया करते हैं |

______________हर्ष महाजन

उम्र-भर जुल्फों तले जिनकी बंद कर आँखें सकूं पाता रहा

...

उम्र-भर जुल्फों तले जिनकी बंद कर आँखें सकूं पाता रहा,
उन्हें देखते ही जुल्फें शानों से अब वो हटा लिया करते हैं |

जिनको देखने भर से उनके चहरे पर आ जाती थी रौनक,
आजकल उनके शेरों को देख वो आंसू बहा लिया करते हैं |

___________________हर्ष महाजन |

Monday, June 3, 2013

प्यार पे पाबंदी उसका अपना अधिकार था,

...

प्यार पे पाबंदी उसका अपना अधिकार था,
मगर मैं सोचता हूँ उसका ज़हन बीमार था |
इंतज़ार था उसे शख्स वो लौटेगा तो ज़रूर,
भ्रम था उसका वो जहाँ था उसी का प्यार था |

______________हर्ष महाजन

कैसे कहूं 'हर्ष' मेरी ग़ज़लों का हासिल तुम ही तो हो

...

कैसे कहूं 'हर्ष' मेरी ग़ज़लों का हासिल तुम ही तो हो

ख़त जो भेजा था तुझे मैंने, उसे ज़रा मोड़ के देख |

________________हर्ष महाजन