Sunday, November 30, 2014

हमने वफ़ा करके मुहब्बत....में सज़ा ही काटी है



हमने वफ़ा करके मुहब्बत....में सज़ा ही काटी है,
रह के तन्हा खुद को हमने खुद क़ज़ा ही बाँटी है |



Hamne wafa karke muhabbat meiN saza hii kaatii hai,
Reh ke tanha khud ko hamne khud kaza hi baantii hai.


_______________________Harash Mahajan

बे-वफाओं से भी वफ़ा का हम तो सिलसिला रखा किये

...

बे-वफाओं से भी वफ़ा का हम तो सिलसिला रखा किये,
कोई दे दुआ उसका भला.....जो न दे उसको भी सलाम |

...


Be-wafaoN se bhi wafa ka ham to silsila rakha kiye,
Koi de dua uska bhalaa......jo na de usko bhi salaam.


__________________हर्ष महाजन

न दो ऊँचाई कद को न छेड़ो मेरा अब नाम

...

न दो ऊँचाई कद को....न छेड़ो....मेरा अब नाम,
मैं हूँ शज़र, मुझे शाखों का, छीनों न अब सलाम |


...


Na do unchaayii kad ko........,..na chhero.......,...mera ye naam,
MaiN huN shazar, mujhe shakhoN ka, chheenoN na ab salaam.



________________Harash Mahajan

पाया किये था प्यार का अक्सर वो शख्स पयाम

...

पाया किये था प्यार का अक्सर वो शख्स पयाम,
अब क्या हुआ मिला उन्हें दर्द से लबरेज़ सलाम |

...

Paaya kiye the pyaar ka aksar wo shaks pyaam
Ab kya hua mila unheN...dard se labrez salaam.


____________हर्ष महाजन

भूल जाने की कोशिश रही बे-असर

...

भूल जाने की कोशिश रही बे-असर,
अब हूँ करता दुआ उसको पाने की मैं |


...

Bhool jaane kii koshish rahi be-asar
Ab huN karta dua usko pane ki maiN.



________________Harash Mahajan

है तडपना तो फितरत में शामिल है अब

...


है तडपना तो फितरत में शामिल है अब ,
जाने क्यूँ मुझ पे किस्मत अजमाता कोई |


...

Hai tadpana toh fitrat mein shaamil hai ab.
jaane kyuN mujh pe kismat aajmata koii.



______________हर्ष महाजन

Friday, November 28, 2014

अब तो ज़माने में भी नहीं है चलन नरम मिजाजी का 'हर्ष'

...

अब तो ज़माने में भी नहीं है चलन नरम मिजाजी का 'हर्ष',
दामन में गर अश्क भी गिरे तो खनक की आवाज़ आती है |

...

Ab toh zamaane maiN bhi nahiN hai chalan naram mizaazi ka 'harash',
Daaman meiN gar ashq bhi gire toh........... khanak ki aawaaz aati hai.

_____________हर्ष महाजन 

कब तक खता करोगे यूँ हो के बेकरार



कब तक खता करोगे......यूँ हो के बेकरार,
अब हर कली बनेगी फूल कर लो इंतज़ार |

...

Kab tak khataa karoge yuN ho ke bekraar,
Ab har kalii banegi phool……kar lo intzaar.


_____________Harash Mahajan

चंद आंसुओं की...बे-सब्री से हो रही है दरकार

...

चंद आंसुओं की...बे-सब्री से हो रही है दरकार,
शायद अगली कोई बद्दुआ कर रही है इंतज़ार |


...

Ch'ndd ansuoN kii mehsoos ho rahi hai darkaar,
Shayad agli koii badduaa kar rahi hai intzaar.



_______________हर्ष महाजन

Thursday, November 27, 2014

इक उम्र बेताबियों में जो गुजरी थी आज तक


...

इक उम्र बेताबियों में जो गुजरी थी आज तक,
वो शब् भी मिल गयी मुझे पहलू-ए-यार तक |

 …

Ik umra betabiyoN meiN jo Guzri thi aaj tak
Wo shab bhi mil gayii mujhe Pehlu-E-Yaar tak.




__________Harash mahajan

मेरे ऐब गिनने वालो....बता दो कोई जहाँ



मेरे ऐब गिनने वालो....बता दो कोई जहाँ,
कोई शख्स इस जहाँ में जो बे-ऐब हो यहाँ |
अब कर दो कतल कोई मगर मेरी इल्तजा,
पहली शिला उठाये, जिसका पाक हो जहाँ |




Mere aib gin.ne waalo, bataa do koii jahaan.
Koii shaks is jahaN meiN jo be-aib ho yahaN.
Ab kar do katal........ ...koii magar merii iltaza,
Pahlii shilaa uthaaye. ....jiska paak ho jahaN.

_____________Harash Mahajn

Wednesday, November 26, 2014

वो अज़ीज़ रंग-ओ-जाँ से हैं इक तड़प है उनको पाने तक

...

वो अज़ीज़ रंग-ओ-जाँ से हैं इक तड़प है उनको पाने तक ,
वो तो आरजू मेरे दिल की हैं उन्हें रोक लो मेरे आने तक |

...


Wo azeez rang-o-jaaN se haiN ik tadap hai unko paane tak
Wo toh aarzoo mere dil ki haiN unhe rok lo mere aane tak.



_______________________Harash Mahajan

बा-मुश्किल सजाया था जिनकी उँगली में दिल तक अपना



बा-मुश्किल सजाया था जिनकी उँगली में दिल तक अपना,
पर कोई ओर निकला जालिम उनका साहिल तक अपना |

...


Ba mushquil sajaya tha jinki ungli meiN dil tak apna,
Magar koii our nikla jaalim........unka saahil tak apna.


______________Harash Mahajan

जिस्म कितने , कितनी रूहें , कितने साहिल बदलें

...

जिस्म कितने , कितनी रूहें , कितने साहिल बदलें,
कितनी ये अजीब......तवायफों की तरह है ज़िंदगी |

...


Zism kitne, kitni rooheiN, kitne saahil badle,
Kitni yei ajeeb tawaifoN ki tarah hai zindagii.



__________हर्ष महाजन

उठा जो ऐतबार तो बेकार ज़िंदगी


उठा जो ऐतबार............तो बेकार ज़िंदगी,
अब खो चुकी है खुद पे इख्तियार ज़िंदगी |
दहशतों का हर जगह अब यूँ हुआ माहौल,
कि आजकल किस्मत से गयी हार ज़िन्दगी |



Utha jo aitbaar to bekaar zindagii,
Ab kho chuki hai khud pe ikhtiyaar zindagi
DehshatoN ka har jagah ab yuN hua mahoul,
Ki Aajkal kismet se gayi haar zindagii.


___________Harash Mahajan

Tuesday, November 25, 2014

मेरा मर्कद न बनाना कभी मेरी मौत के बाद


मेरा मर्कद न बनाना कभी मेरी मौत के बाद,
मैंने हारी है मोहब्बत की ये अमानत ज़िंदगी |

...

Mera marqad na banana kabhi meri mout ke baad,
Maine haari hai mohabbat kii ye amaanat zindagii.


_______________Harash Mahajan


marqad = mazaar, madfan, Tomb

Monday, November 24, 2014

इतना मिला मुझे..ज़ख्म-ए-इश्क

...

इतना मिला मुझे..ज़ख्म-ए-इश्क,
अब जुबां से छलके.. दर्द-ए-इश्क |
किसको सुनाऊँ...........ये फुर्कतें,
मेरे दिल में इतना गुबार-ए-इश्क |


...

Itna mila mujhe….…zakhm-e-ishq,
Ab zubaN se chhalke. dard-e-ishq.
Kisko sunaooN….…..ye furqateiN,
Mere dil meiN itna,Gubaar-e-ishq.

_________Harash Mahajan


furqateiN = separation(s)

तुम्हें मेरी ज़िंदगी की कुर्बतों से क्या वास्ता

...

तुम्हें मेरी ज़िंदगी की........कुर्बतों से क्या वास्ता,
तुमने पा लिया खुदा यहाँ भी इश्क वहां भी इश्क |


...

TumheN merii zindagii kii qurbatoN se kya waasta,
tumne pa liya khuda yahaN bhi Ishq wahaN bhi ishq.

_____________________हर्ष महाजन

कोई कर दे मुझ में शुमार-ए-इश्क

...

कोई कर दे मुझ में शुमार-ए-इश्क,
कोई दे दे मुझ को...उधार-ए-इश्क |
मैं हूँ बहुत दिनों से.….उदास यहाँ,
दिल में हुआ अब..बुखार-ए-इश्क |



Koii kar de mujh meiN shumaar-e-ishQ
KOi De de mujh ko…….udhaar-e-IshQ,
MaiN huN Bahut diloN se udaas yahaN
Dil meiN hua..……..ab bukhaar-e-ishQ.



______हर्ष महाजन

मेरी ज़िन्दगी का ख्वाब इश्क


...

मेरी ज़िन्दगी का ख्वाब इश्क,
है दुआ भी इश्क सबाब इश्क |
मेरी आरजू में........पला बढ़ा,
मेरी महफ़िलों का रुआब इश्क |


Meri zindagi ka khwaab ishq,
Hai dua bhi Ishq sabaab ishq.
Meri aarzu meiN palaa baRha,
Meri MehfiloN ka ruaab ishq.

__________हर्ष महाजन