Showing posts with label kuch yuN hi. Show all posts
Showing posts with label kuch yuN hi. Show all posts

Monday, June 25, 2012

गला दर्द हो तो बस यही अंजाम होता है

गला दर्द हो तो बस यही अंजाम होता है
खुद आंसुओं में ओर घर में जाम होता है ।

हमें तो मालूम है हकीकत,चलो तुम बताओ
सभी पूछेंगे जब हाल तभी बस नाम होता है ।

हंसो मत जियादा अपनी हकीकी पर इतना
खट्टा छोड़ देना नहीं तो गला बदनाम होता है ।

इतना कहने पर भी उट-पटांग अगर खाओगी
तो सच कहूं तो आपरेशन तक नाकाम होता है ।..:) :)

ये 'हर्ष' यार यारों का बड़ी अजीजी से मिलता है
दिल में रहो ऐसा नहीं तब मिलो जब काम होता है ।

__________________हर्ष महाजन ।