Showing posts with label जन्म-दिन. Show all posts
Showing posts with label जन्म-दिन. Show all posts

Sunday, August 30, 2020

*जन्म-दिन की बहुत बहुत मुबारक हो बेटा शौर्या*

🍪🍪🍪🍪🍪🍪🍪🍪
🍩🍩🍩🍩🍩🍩🍩🍩
तेरी हसरत भी हो, और हो राजदार,
खुशियाँ रूपी ये दरिया में कश्ती हो पार ।
✈️
इन हवाओं में खुशबू यूँ बसती रहे,
ये जन्म-दिन पे पन्नें लिक्खूँ बार-बार ।
✈️
है समंदर में जब तक यूँ पानी रहे,
तेरे घर का ये आँगन रहे  गुल-बहार।
✈️
तेरे दामन की ख़ुशियाँ फलक छू लें गर,
अपने दादू को बेटा न भूलना तू यार ।
✈️
हृदय-तल से जन्म-दिन की है ये कसक,
ऐसे दिन मौका मुझको मिले  बारम्बार ।
✈️

बहुत बहुत मुबारक

*हर्ष महाजन*

तर्ज़:बह्र

*देखती ही रहो आज दर्पण न तुम*
प्यार का ये महूरत निकल जाएगा, निकल जाएगा

Tuesday, May 26, 2015

है कोई शख्स कहीं जिसको इंतज़ार तेरा

नज़्म


__________रोमिल___________
है कोई शख्स कहीं जिसको इंतज़ार तेरा,
वो चाँद देख के करता है याद प्यार तेरा |
.
हैरान खुदा ने तुझे किस तरह उतार दिया,
जो पूछा उसने कहा उसपे था उधार तेरा |
.
अगर जो दिल से कहूं शायरी का मूड नहीं,
फकत जन्म पे सभी को है इंतज़ार तेरा |
.
ये महफ़िलें हैं सजी हर शमा पे शेर चला,
मुबारर्कों में उठा फिर नाम बार-बार तेरा |
.
रहे तू दिल में सदा जिसकी तू अमानत है,
गुलाब बनके चले हमसफ़र फिर हार तेरा |
.
जन्म-दिन मुबारक----जन्म-दिन मुबारक



हर्ष महाजन

Sunday, November 3, 2013

इल्तज़ा है कलम से यूँ ही तेरे लिए नए गीत बनाती रहे

न्म-दिन की दिली मुबारकबाद हो शेफाली शर्मा
खुदा तेरी उम्र दराज़ करे हज़ारों बरस
0 4 / 1 1 / 2 0 1 3
________________________

इल्तज़ा है कलम से यूँ ही तेरे लिए नए गीत बनाती रहे ,
शब्दों को दे जन्म हर साल तेरा जन्म-दिन मनाती रहे ।

दुआओं की हर शाख पर रहे तू महफूज़ बस ये खुदा करे ,
इक बे-खौफ जिन्दगी तेरी रग -रग में अब मुस्कराती रहे ।

कुछ बुलन्दियाँ हैं जो छूना बाकि हैं शायद तुम्हे याद हों,
पल में दूर हो जाएंगी मुश्किलें जो भी तेरी राह आती रहें ।

सितारों का क्या है आसमां से यूँ ही उतर आते हैं तेरे लिए,
मनाएं वो जन्म-दिन तेरा बस महक हम तक आती रहे ।

____________________हर्ष महाजन

मेरे भैय्या तेरे बिन आज भी सजती महफ़िल

जन्म-दिन की बहुत बहुत शुभ-कामनाएं भाई सुरेश महाजन
04/1 1 /2 0 1 3
____________________________________

...
मेरे भैय्या तेरे बिन आज भी सजती महफ़िल,
नहीं भूलेगा जन्म-दिन जो तेरा आज के दिन ।

पर अधूरी सी क्यूँ लगती है .... हर चीज़ यहाँ,
केक काटे हैं ये ऐसे जैसे कटे.... मेरा ये दिल ।

ऐ खुदा कैसे करूँ शुक्र मैं.... उस दिन के लिए;
भेजा तूने जो है धरती पे भरा प्यारा सा दिल ।

जाने क्यूँ इतंजार है अब...दिल धड़के है क्यूँ ,
है जन्म-दिन शायद सज रही...तेरी महफ़िल ।

मेरी हर एक दुआ तेरी ......... उमर लम्बी करे,
जहां धड़केगा तेरा दिल वहीं हो तेरा जन्म-दिन ।

_______________हर्ष महाजन

बता कैसे लिख दें तेरी उम्र चाँद सितारों पे

जन्म-दिन की बहुत बहुत शुभ-कामनाएं भाई अश्वनी महाजन
________________________________________
...

बता कैसे लिख दें तेरी उम्र चाँद सितारों पे
और मना लें तेरा जन्म-दिन फूल बहारों से ।

बटोर लें कुछ खूबसूरत अहसास तेरे लिए,
सजा दें उन्हें तेरे हृदय में अद्भुत नज़ारों से ।

खुदा से कर मिन्नत इक सौगात रखवा ली है ,
तभी आज तेरे जन्म-दिन पर हुई दिवाली है ।

खुदा की नैमत किस को मिले किसको अंदाजा है,
द्वार-पट मुक़द्दर का खुद बता देगा जो दरवाजा है ।

किस तरह बना दूं इसे मैं वर्ष का इक ख़ास दिन,
जिसे बिताना न चाहे कोई भी अपना बस तेरे बिन ।

देते रहें सदा दुआएं और चाहें तुझको कुछ इस तरह,
रोम-रोम कह रहा हो जन्म-दिन मुबारक हो जिस तरह ।

___________________हर्ष महाजन

Sunday, September 1, 2013

कभी हाँ खुद की हद को खुद खुदा भी भूल जाता है


______जन्म दिन बहुत बहुत मुबारक _______

कभी हाँ खुद की हद को खुद खुदा भी भूल जाता है,
किसी का लाल मेरा ये फ़र्ज़ अब हर साल आता है |

तुझे खुशियाँ मुबारक सब..मगर तू दे दुआ उसको ,
खुदा हर साल मुहब्बत से...तेरा दामन सजाता है |

जन्म दिन तेरे साहिल का सजा ले खुद को फूलों से,
अभी 'सौरभ' फलक से तोड़ कर तेरे ख्वाब लाता है |

दुआ है कामयाबी के शिखर ..पे नाम हो दोनों का,
मगर हिम्मत भी रखना मुश्किलों का दौर आता है |

जन्म दिन आज ऐसा.. सुन रहा शहनाइयां इतनी,
खुदा भी आसमां पे आज सितारे खूब चमकाता है |

दुआ मेरी खुदा से तुझको अब से कोई गम न हों ,
चाहे न हों यहाँ हम भी चलन खुद ही समझाता है |

जन्म दिन आज तेरा हमको दिल से खूब सुहाता है,
तेरे संग संग मेरे रग रग में खुशियाँ खूब चलाता है |

जन्म-दिन बहूत बहूत मुबारक सौरभ चावला जी

_______________हर्ष महाजन

Wednesday, August 14, 2013

...आज़ाद हुआ मैं आज़ाद वतन ....


__________नज़्म__________


...आज़ाद हुआ मैं आज़ाद वतन ....

एक जहरीली सी भूल हुई शख्स से ,
हिन्दुस्ताँ का विभाजन कुछ रंग लाएगा |

कुछ इधर हो लिए, कुछ उधर हो लिए,
सोच कर चुप तिरंगा तो लहराएगा |


पर वो शख्स का वादा आवाम से था,
गर विभाजन हुआ, लाश से जाएगा |


पर वो बात भी झूठी , पता भी न था ,
अब लाशों में हर इक अपना आएगा |

बात उसने भी मानी थी आखिर मगर ,
ये विभाजन दुर्भाग्य ही कहलायेगा |


आखिर तू बता 'हर्ष' ये शख्स कौन,
जुबां पे कैसे तू उसका नाम आएगा |

आज ज़श्ने आज़ादी और हिन्द की ज़मीं,
हर शख्स मोहब्बत में रंग लाएगा |

यूँ तो आज़ाद हम और आज़ाद वतन,
'हर्ष' जन्म-दिन तेरा सब जग आएगा |
.................१५ अगस्त...............

__________हर्ष महाजन

Thursday, July 18, 2013

जन्म दिन का आया शुभ वेला

.....

जन्म दिन का आया शुभ वेला,
बहारों का लग आया यहाँ मेला

मौसम भी बसंती सुहाना ,
जन्म-दिन जो तेरा अलबेला |

ये जग भी यहाँ दो दिन का मेला,
संग घुल जा न रह जाए अकेला |

झूमों अब हट जाओ इतराना,
जन्म दिन पर गाओ ये गाना |

हेप्पी बर्थ डे टू यू
हेप्पी बर्थ डे टू यू |
हेप्पी बर्थ डे टू यू
हेप्पी बर्थ डे टू यू |


____हर्ष महाजन

Thursday, June 20, 2013

महके तेरा नीरा ये जन्म रात-दिन |

जन्म०दिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ और बधाई! नीरा राजपाल जी
________________________________________________

...

तुम महसूस करो खुशियाँ रात-दिन,
महके तेरा नीरा ये जन्म रात-दिन |
बीती उम्र में देखे ज़ख्म तूने जो,
मरहम खुद ही खुदा देगा कहेगा ये लो ,
जो भी शख्स तेरी ज़िन्द में था राक्षस बना,
उनसे इक-इक ज़ख्म का हिसाब लेगा वो |
तेरे दामन में हर दाग खुद धोएगा,
वो खुदा जब फलक से उतरेगा एक दिन |
तुम महसूस करो खुशियाँ रात-दिन,
महके तेरा नीरा ये जन्म रात-दिन |


नीरा जी आपकी लेखनी सदा हमें भाती रहे ,
ज़िंदगी अनमोल आपकी सदा मुस्कराती रहे |


जन्म दिन मुबारक जन्म दिन मुबारक !!!

_____________हर्ष महाजन

Friday, April 12, 2013

HAPPY BIRTHDAY Aastha

...

कुछ दिल की यादें खोलो तुम
कुछ लोग बहुत याद आते हैं |
कुछ बीते पलों की  सोचें तो ,
कुछ लोग बहुत याद आते हैं |
अब जाने वो कहाँ-कहाँ पर हैं
एलबम में वो जहाँ के तहां पर हैं |

पर आज के दिन अक्सर ही मुझे,
कुछ लोग बहुत याद आते हैं |

Wishing you all the fun and excitement that only birthdays can bring for you .....HAPPY BIRTHDAY Aastha
GOD BLESS YOU


Harash & Neelam

Saturday, November 3, 2012

न ही शिकवा है न कोई भी गिला करता हूँ

जनम-दिन मुबारक जनम-दिन मुबारक
______________सुरेश महाजन ________________

न शिकवा करूँ न गिला करता हूँ ,
रहे तू सलामत ये दुआ करता हूँ |
उलझन में तुझको दूँ क्या तोहफा,
फूल कम है ज़िन्दगी अदा करता हूँ

बता तुझको तेरे जन्म पे मैं क्या दूँ,
कुछ नज्मों गजलों को जुदा करता हूँ |
मुझे मेरे शेरों के हर्फों की कसम है,
जन्म-दिन पे तुझको अदा करता हूँ |


जनम-दिन मुबारक जनम-दिन मुबारक

___________हर्ष महाजन

कितना रंगीन है दिन बहुत मुबारक ये समां,

 ...

कितना रंगीन है दिन बहुत मुबारक ये समां,
कितना नायाब है ये तुझको मुबारक ये जहाँ |
तुझसे हम दूर ही सही भेजी दुआओं की फिजां,
तेरे जन्मदिन से सजा है आज सारा ही जहाँ |

तू है वो फूल जो दिल का मेरे गुलशन में खिला,
जिसपे करती  है फलक से फख्र तेरी दादी माँ | 
तेरी हर चाह पर कुर्बान हो सारी खुशियाँ ,
तुझे सब रक्खेंगे हथेली पर छालों की तरहां |

या खुदा कैसे करूँ शुक्र इस दिन के लिए,
भेजा है तुझको बना बेटी अब मेरे लिए |
जन्म-दिन तेरा पर तुझको मुबारक मैं क्यूँ दूं
मेरी बेटी कि मुबारक है खुद मैं क्यूँ न लूं |

मेरी हर सांस की दुआओं में मुबारक बरसे
तेरे जन्म-दिन पे फलक से ये सितारे बरसे|



________________हर्ष महाजन

Wednesday, October 10, 2012

ये दुआ है कि खुदा से तुझे कोई गम ही न हो

...

ये दुआ है कि खुदा से तुझे कोई गम ही न हो 
हों तुझे खुशियाँ हजारों चाहे वहाँ हम ही न हों |

लिखा कलाम आज खूब तेरे जनम-दिन पर,
ग़ज़ल में रक्खे नहीं शेर जिनमें दम ही न हो |

तुम्ही हो फूल वो गुलशन में महका करता है,
मेरी दुआ है कोई खार अब तेरे संग ही न हो |

जन्म-दिन तेरा पर फ़रिश्ते भी फख्र करते हैं ,
मेरी नजर उड़ा दूं उसको जिसके ख़म ही न हो |

फलक पे चाँद भी झूमे है बन के साकी पर 
कहे वो बज़्म क्या शामिल जहां पे रम ही न हो |



_____________हर्ष महाजन